{"_id":"5b9d6a1b867a557ed33fc43b","slug":"153704295313-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में भिड़े सुसराल व मायके वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट परिसर में भिड़े सुसराल व मायके वाले
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में पैरवी करने पहुंचे विवाहिता के सुसराल, मायके वाले अब कोर्ट परिसर में भिड़ गए जबकि पिछली तारीख में भी उनमें घासमंडी में झगड़ा हुआ था। पिछली बार आरोपी भाग गए थे लेकिन इस बार पुलिस ने चार महिलाओं सहित 11 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
मोहल्ला भवानीगंज निवासी पूजा का विवाह कुछ साल पहले जसपुर के ग्राम रामनगर वन निवासी युवक से हुआ था। वहां दहेज उत्पीड़न होने पर पूजा मायके में रह रह रही है। उसने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इसी मुकदमे की तारीख में आने पर 30 अगस्त को भी इन दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। तब पुलिस ने पूजा की तहरीर पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब शनिवार को लगी तारीख के दौरान दोनों पक्ष कोर्ट परिसर में भी झगड़ा करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार महिलाओं सहित 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने तिबारा रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को भवानीगंज निवासी अजय कुमार, उसके पुत्र नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार पत्नी सरस्वती देवी, पुत्री पूजा और दूसरे पक्ष के रामनगर वन जसपुर निवासी करन सिंह, उसका भाई प्रेम सिंह, पुत्र जितेंद्र, धर्मेंद्र, रानी, कमला चौहान को कोतवाली लाकर सभी का धारा 151 के तहत चालान किया गया।