फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राइंका गढ़खेत में छात्रों दो गुटों में मारपीट, एक घायल

राइंका गढ़खेत में छात्रों दो गुटों में मारपीट, एक घायल

Tue, 21 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
राइंका गढ़खेत में छात्रों दो गुटों में मारपीट, एक घायल
गरुड़ (बागेश्वर)। राइंका गढ़खेत के छात्रों के दो गुुटों में इंटरवल के समय मारपीट हो गई। इसमें एक छात्र घायल हो गया। कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने बमुश्किल विवाद शांत किया। राजस्व पुलिस ने मारपीट में लिप्त चार छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार सुदूरवर्ती राइंका गढ़खेत में इंटरवल में छात्रों के दो गुटों में हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने छात्रों को अलग कर माहौल शांत किया। मारपीट में 12वीं का छात्र वीरेंद्र जोशी निवासी गढ़खेत घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद एमएमएस मेहता सीएचसी बैजनाथ से छुट्टी दे दी गई। कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सीएएस नगरकोटी ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। इसपर पटवारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने चार छात्रों पर स्कूल में अराजकता माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए चारों के खिलाफ तहरीर पटवारी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में ले लिया। पटवारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। पुलिस आरोपी छात्रों के अभिभावकों, कॉलेज प्रशासन से आज बुधवार को पूछताछ करेगी। गढ़खेत के प्रधान भुवन चंद्र ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से कॉलेज का समय-समय पर निरीक्षण करने की मांग की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed