फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल्ली से मुरादाबाद के बीच काटी गई कोच

दिल्ली से मुरादाबाद के बीच काटी गई कोच

Tue, 24 Jul 2018 02:10 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से मुरादाबाद के बीच काटी गई कोच
train
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से मुरादाबाद के बीच संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में गार्ड लॉबी की ओर से कोच को काटा गया था। जांच के बाद आरपीएफ ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मामला मुरादाबाद को भेज दिया है। अब मुरादाबाद जीआरपी मामले की जांच करेगी। सुबह ट्रेन के कटे हिस्से में जोड़ लगाकर रवाना कर दिया। वहीं चोरी हुए सामान की कीमत 75 हजार रुपये है।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे दिल्ली से चली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रामनगर के तिरुपति गारमेंट के व्यापारी सौरभ अग्रवाल का माल आ रहा था, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शाम करीब सात बजे ट्रेन मुरादाबाद पहुंची। मुरादाबाद से कोच में गार्ड सवार हुआ। रामनगर ट्रेन रात पौने नौ बजे पहुंची और कोच से सामान को उतारा गया। तभी पता चला कि कुछ सामान गायब है, जब अंदर तलाशी ली गई तो गार्ड लॉबी की ओर से कोच को काटा गया था। सूचना पर आरपीएफ ने जानकारी ली और अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। जांच में पता चला कि ट्रेन में दिल्ली से लेकर मुरादाबाद तक इस कोच में गार्ड नहीं था। रेलवे के मुख्य वाणिज्य अधीक्षक पीएस रावत ने बताया कि रेलवे ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि दिल्ली से मुरादाबाद के बीच ही कोच को दो फुट का हिस्सा काटा गया है। इसके अलावा विभागीय रूप से पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दूसरी ओर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नंदन प्रकाश ने बताया कि कोच को कटर से ही काटा गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed