{"_id":"5b48f3064f1c1b44748b4754","slug":"15315074607-kitchha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी संघर्ष में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी संघर्ष में दो घायल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा में महाराणा प्रताप चौक पर ठेले के आगे टुकटुक खड़ा करने पर ठेले वाले और टुकटुक वाले भिड़ गए। आपसी संघर्ष में टुक टुक चलाने वाले दो सगे भाई घायल हो गए। खुरपिया फार्म निवासी शेर बहादुर पुत्र अमर सिंह टुकटुक चलाता है। शुक्रवार देर शाम शेर सिंह ने अपना टुकटुक महारणा प्रताप चौक पर खड़ा किया तो ठेले वालों ने उसे मना कर दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। संघर्ष में टुकटुक स्वामी शेर बहादुर और उसके भाई नैनसिंह पर किसी ने धारदार हथियार से घायल कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉ. पीडी पांडे ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है। इधर कोतवाली में एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि जिस स्थान पर विवाद हुआ, वहां सीसीटीवी लगे हैं। बताया कि फुटेज में नजर आ रहा है कि विवाद होने के बाद कुछ बाइक सवार आए और मारपीट की। बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।