फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनी झील में उतराता मिला इलेक्ट्रिशियन का शव

नैनी झील में उतराता मिला इलेक्ट्रिशियन का शव

Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नैनी झील में उतराता मिला इलेक्ट्रिशियन का शव
नैनीताल। नैनी झील में रविवार सुबह इलेक्ट्रिशियन का शव उतराता मिला। आर्थिक तंगी के चलते नैनीझील में कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला राजपुरा निवासी सुरेश (32) पुत्र रमेश नगर की एक दुकान पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। छोटे भाई ईशु और ललित भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसलिए उसे भाइयों से भी मदद नहीं मिल सकी। पांच दिन पहले अचानक वह घर से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। ऐसे में परिजनों ने उसके गुम होने की सूचना मल्लीताल थाना पुलिस को दे दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार सुबह पांच बजे मल्लीताल बोट स्टैंड के पास नैनी झील में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल विशेष बाबू मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो सुरेश के रूप में शव की शिनाख्त हुई। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार सुरेश और उसके पिता को कई बार शराब पीते, नशे में घूमते देखा गया था।
विज्ञापन


नैनी झील में उतराता मिला इलेक्ट्रिशियन का शव
कमाई का कोई पर्याप्त जरिया न होने के कारण उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed