{"_id":"5b4271934f1c1b92468b55a0","slug":"153108110512-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से पेपर देने आई छात्रा लापता, परिजनों ने सौंपी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से पेपर देने आई छात्रा लापता, परिजनों ने सौंपी तहरीर
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोटाबाग निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन दो जुलाई को राजकीय महाविद्यालय में पेपर देने के लिए घर से आई थी लेकिन तब से वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने लापता छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
छात्र सहित दो किशोर घर से लापता
हल्द्वानी। क्षेत्र के दो किशोर लापता हो गए। राजारानी विहार निवासी गोविंद नाथ गोस्वामी का पुत्र रचित गोस्वामी (17) इंटर का छात्र है। शनिवार सुबह 11:30 बजे वह खेलने की बात कहकर घर से निकला लेकिन शाम तक बेटे के घर न लौटने पर माता, पिता की चिंता बढ़ गई। काफी ढूंढने के बाद बेटे का पता न चलने पर पिता ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इंदिरानगर निवासी अब्दुल रसीद का 12 वर्षीय पुत्र साबिर चार जुलाई की सुबह सात बजे से लापता है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।