{"_id":"5b3d0ca34f1c1b90288b49c7","slug":"153072758614300-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ पुलिस ने होंडा सिटी कार में 300 बोतल शराब बरामद की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैजनाथ पुलिस ने होंडा सिटी कार में 300 बोतल शराब बरामद की
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान एक होंडा सिटी कार से 300 बोतल हरियाणा ब्रांड अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर दिया।
थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि बुधवार रात होंडा सिटी जेडएक्स डीएल 7 सीएफ 2863 कार सड़क किनारे खड़ी दिखी। चेकिंग में गाड़ी के अंदर शराब बरामद होने पर पुलिस वाहन को थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन में 300 बोतल पार्टी स्पेशल विस्की हरियाणा ब्रांड मिली जिसका बाजार भाव एक लाख रुपये है।
पुलिस ने तस्करी में लिप्त भूपेंद्र सिंह पाल निवासी सेक्टर 31 थाना निठारी नोएडा, धर्मेंद्र कुमार निवासी खांडा थाना बरहन जिला आगरा, हरेंद्र पुरी ग्राम मजकोट तहसील गरुड़ को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर शराब ग्वालदम की ओर ले जा रहे थे। एसपी मुकेश कुमार ने अवैध शराब बरामद करने वाली थाना बैजनाथ की टीम को एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।