फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कमिश्नर के निर्देश पर खुला गूल निर्माण घोटाला

कमिश्नर के निर्देश पर खुला गूल निर्माण घोटाला

Sat, 30 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर के निर्देश पर खुला गूल निर्माण घोटाला
नैनीताल। तल्लीताल निवासी युवक की शिकायत पर कमिश्नर ने जांच कराई तो बागेश्वर के गांव लेटला में हुए गूल निर्माण में घोटाला सामने आया। निर्माण को सिर्फ कागजों दिखाकर पैसे हजम कर लिए गए थे। सीडीओ बागेश्वर ने बीडीओ समेत पांच से पैसा वसूल करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

तल्लीताल निवासी हुकुम सिंह ने पिछले दिनों कमिश्नर राजीव रौतेला को शिकायती पत्र सौंपा था। बताया था कि बागेश्वर जिले के गांव लेटला में बरसाती गूल का निर्माण कराने का दावा किया जा रहा है जबकि वास्तव में निर्माण नहीं हुआ है। कमिश्नर ने डीएम बागेश्वर को प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने का आदेश दिया। बागेश्वर जिला प्रशासन की जांच में खुलासा हुआ कि निर्माण सिर्फ कागजों में हुआ है। मौके पर कोई निर्माण नहीं पाया गया। इसलिए सीडीओ बागेश्वर एसएसएस पांगती ने वीडीओ प्रमोद चंद्र पांडे, जेई गौरव तिवारी, रोजगार सेवक कमल सोरागी, बीडीओ बीसी पंत, ग्राम प्रधान जानकी देवी से एक लाख रुपये की रिकवरी का आदेश जारी कर दिया है। सीडीओ ने माना कि यह पांचों लोग इस धन के दुुरुपयोग के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए यह पैसा इनसे ही वसूल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कमिश्नर के निर्देश पर खुला गूल निर्माण घोटाला
बागेश्वर के गांव लेटला में मनरेगा के तहत बरसाती गूल का निर्माण होना था
निर्माण कराए बिना ही हजम कर लिए रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed