{"_id":"5b35427c4f1c1bf86e8ba798","slug":"15302170853-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। नगर के बदहाल यातायात को सुधारने के लिए प्रशासनिक अमले ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने रोडवेज स्टेशन के बाहर खड़े फलों के ठेले आदि हटाकर अगली बार अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त की चेतावनी दी। रोडवेज परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर दो सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम परितोष वर्मा और सीओ लोकजीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मी, पुलिस बल की टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान पर निकली। प्रशासनिक टीम जैसे ही रानीखेत रोड पर आई वैसे ही यहां पर बरसों से यातायात में बाधक बने ठेले और खोखे वालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर मौके से भागने लगे। प्रशासन ने नगर की सीमा में स्थित पूरे रानीखेत रोड को ‘नो वेडिंग जोन’ घोषित करते हुए सभी ठेले व खोखे एमपी इंटर कालेज के निकट वेडिंग जोन में लगाने के निर्देश दिए।
पांच प्रतिष्ठानों का चालान, दस पार्किंग चिह्नित कीं
अभियान के दौरान सीओ लोकजीत सिंह ने पांच प्रतिष्ठानों के 10-10 हजार के चालान, दो बसों के चालान और एक सीज की गई। 5 टैक्सियां सीज की गईं। इसके साथ ही रानीखेत रोड पर 10 निशुल्क पार्किंग चिह्नित की गईं, जो शुक्रवार से कार्यान्वित हो जाएंगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज दास, स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती, भुवन पांडे, उपनिरीक्षक रविंद्र राणा आदि मौजूद थे।