फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ईओ ने पंत पार्क से फड़ हटाए

ईओ ने पंत पार्क से फड़ हटाए

Thu, 28 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ईओ ने पंत पार्क से फड़ हटाए
नैनीताल। पंत पार्क में बुधवार को एक बार फिर सुबह फड़ व्यवसायियों ने दुकानें लगा दीं। फड़ लगने की सूचना पर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर फड़ हटाए। मंगलवार को पालिका की ओर से चयनित किए वेंडर जोन के लिए लॉटरी सिस्टम से दुकानों को आवंटित किया गया। दुकानों का आवंटन करने के साथ ही पालिका ने चयन किए गए वेंडर जोन में ही दुकान लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन बुधवार को ईओ और अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए बनाई गई टीम के सदस्य पंत पार्क पहुंचे। पंत पार्क में टीम के पहुंचते ही फड़ वालों में हड़कंप मच गया जिसके चलते पालिका टीम ने करीब छह दुकान वालों का सामान जब्त किया। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा दिन भर पार्क के पास ही डटे रहे। ईओ की तैनाती को देखते हुए अवैध रूप से फड़ लगाने वाले पार्क के आसपास नजर भी नहीं आए। ईओ की तैनाती को देखते हुए पालिका कर्मी भी काम को लेकर सक्रिय दिखे। इसी के साथ ही ईओ ने पंत पार्क में गंदगी करने वाले को भी ईओ ने जमकर फटकार लगाई। इस दौरान टीएस लता आर्या, धर्मेश प्रसाद आदि पालिका कर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed