फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मां ने फंसाया बेटी को प्रेम जाल में

मां ने फंसाया बेटी को प्रेम जाल में

Tue, 19 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मां ने फंसाया बेटी को प्रेम जाल में
रामनगर (नैनीताल)। अतुल हत्याकांड की मुख्य आरोपी राखी को उसकी मां सीमा की वजह से ही अंकित के प्रेमजाल में फंसना पड़ा। अपने पति से परेशान राखी भी अंकित की बातों में आ गई।
विज्ञापन

राखी की मां सीमा ने करीब नौ साल पहले अपने बच्चों को छोड़कर पास के ही गांव के एक युवक से भागकर शादी कर ली थी। राखी और उसका भाई अपने पिता के साथ रह रहे थे। चार साल पहले राखी की शादी अतुल से हो गई। इसके बाद मां को अपनी बेटी से बात करने की इच्छा हुई। उसके पास मोबाइल नहीं था। बेटी के नंबर का जुगाड़ कर मां ने पास में रहने वाले अंकित के मोबाइल से बात की। आए दिन मोबाइल पर नंबर लगवाने से अंकित की भी राखी से बात होने लगी। नशेड़ी पति से परेशान राखी और अंकित में इस दौरान इश्क परवान चढ़ने लगा। बात शादी तक पहुंच गई लेकिन पति आड़े आने लगा। राखी का कहना था कि वह उसे मरवाना नहीं बल्कि भागकर शादी करना चाह रही थी।
विज्ञापन


मां की वजह से राखी फंसी प्रेम जाल में....
मोबाइल पर मां से बातचीत के दौरान पास आए अंकित : राखी

पति सही होता तो ये दिन देखने को नहीं मिलते
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी राखी ने अमर उजाला को बताया कि यदि उसका पति सही होता तो आज ये दिन देखने को नहीं मिलते। चार साल पहले जब 23 अप्रैल को शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची तो शाम को कमरे में पति अतुल शराब के नशे में लेटा था। पहले उसने जूते खुलवाए फिर पानी लाने के लिए बोला। इसके बाद गाली गलौच कर उसका गला दबाने लगा। उसके चिल्लाने पर ससुर ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। आए दिन शराब और मारपीट से वह थक चुकी थी। इसी कारण अंकित के प्रेमजाल में फंस गई। राखी ने बताया कि उसके साथ क्या-क्या जुल्म हुए वह बता नहीं सकती। अगर पति सही होता तो ऐसी नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर प्रथम श्रेणी में पास किया था प्रेमी ने
राखी के प्रेम में भटक गया अंकित
रामनगर (नैनीताल)। अतुल शर्मा हत्याकांड में शामिल राखी का प्रेमी अंकित चौधरी बिजनौर के विनायक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। पढ़ने में होनहार अंकित ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में पास किया था। अंकित तीन भाई बहन हैं। राखी के प्रेम में फंसकर अंकित भटक गया। अंकित ने बताया कि राखी के पति अतुल को दो माह से मारने की योजना चल रही थी। वह इसके लिए हमेशा रात में ही मिलने गांव आया करता था। अंकित ने बताया कि 13 जून को मारने के बाद वे अपने घर बिजनौर पहुंच गए थे लेकिन राखी का फोन नहीं मिल रहा था। 14 जून की सुबह राखी को अतुल की हत्या की जानकारी दी थी। लेकिन राखी ने अपने पति की हत्या की बात दबाए रखी। अब उसे अपने किए पर अफसोस हो रहा है।

दादी के पास तीन साल का बेटा राघव
पिता की हत्या और मां के जेल जाने के बाद उनका तीन साल का बेेटा राघव इस समय अपनी दादी के पास घर में है। वह मम्मी-पापा के बारे में बार-बार पूछता है। दादी ने उसे दूध पिलाकर सुला दिया। बच्चे के भविष्य के बारे में सोचकर मोहल्ले वालों के भी आंसू आ जाते हैं।

मैडम कितने साल की सजा होगी
रामनगर। हत्यारोपी पत्नी राखी को ये नहीं पता था कि पुलिस उसेे भी पकड़ लेगी। राखी ने बताया कि तीन साल के बेटे राघव को वह अपने साथ रखेगी। वह महिला पुलिसकर्मियों से पूछती है कि मैडम हत्या में कितने साल की सजा होगी और वह जेल से कब छूट पाएगी। यह सुन महिला कर्मी ने कहा कि पति की हत्या करवाते समय ये नहीं सोचा था। राखी से मायके वाले भी अपना संबंध छोड़कर चले गए हैं। ये पूछने पर कि छूटने के बाद अब कहां रहोगी तो कहने लगी कि किराये पर कमरा लेकर घरों में चौका बर्तन कर अपने बेटे का पालन-पोषण करूंगी। फिर रोते हुए कहने लगी-अब ऐसा किया है तो जेल तो जाना ही पड़ेगा।


सीसीटीवी और मोबाइल डिटेल की मदद से खुला राज
जब पुलिस को पता चला कि अतुल हत्या से पहले किसी हेलमेट पहने युवक के साथ गया था तो रोडवेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसमें अतुल हेलमेट पहने एक युवक के साथ पैदल आता और फिर बाइक पर दो युवकों के साथ दिखा। बाद में मोबाइल डिटेल की मदद से हत्याकांड की परतें खुलतीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed