फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने किया अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने किया अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। पिछले माह सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी कृष्णा चंद्रा पुत्र जगदीश राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई को उसके फजलपुर दिल्ली निवासी रिश्तेदार दयाल चंद्र आर्या, आशा देवी, राधा देवी, दिव्या आर्या काशीपुर की ओर से एक टेंपो में सवार होकर उनके घर आ रहे थे। पीरूमदारा के समीप अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी थी। इससे टेंपो पलटने के कारण दयाल चंद्र आर्य की मौत हो गई थी जबकि टेंपो में सवार तीन लोग घायल हो गए थे। मामले में कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed