{"_id":"5b1065aa4f1c1b8f6e8b5869","slug":"152780126418-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने व मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने व मारपीट का आरोप
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती मुक्तेश्वर थाना निवासी महिला ने पति पर मारपीट कर जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता है।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे वह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी, इसी बीच उसके देवर ने पीछे से उसे पकड़ लिया। यह घटना उसके पति ने देखी तो वह आगबबूला हो गया। उसे बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद भी जब पति का गुस्सा शांत न हुआ तो उसे कीटनाशक दवा पिला कर जान से मारने की कोशिश की।
उसने घटना की सूचना देने के लिए अपने परिवार वालों को फोन लगाया तो पति ने बात पूरी होने से पहले ही मोबाइल छीन लिया। फोन पहुंचने से चिंता में डूबे परिजन विवाहिता के गांव पहुंचे तो देखा कि वह गंभीर है। माता-पिता विवाहिता को लेकर बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सामाजिक कार्यकर्ता डा. सरस्वती खेतवाल विवाहिता को देखने पहुंचीं और मल्लीताल पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। महिला ने बताया कि उसकी शादी दो फरवरी 2017 को हुई थी। पिता ने बताया कि वह समय रहते गांव पहुंच गए वरना पति उनकी बेटी की हत्या हो जाती।