फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोडवेज बस पलटी, 23 यात्री बाल बाल बचे

रोडवेज बस पलटी, 23 यात्री बाल बाल बचे

Sun, 27 May 2018 03:32 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस पलटी, 23 यात्री बाल बाल बचे
नैनीताल। तेज रफ्तार से बस चलाने की ड्राइवर की जिद से दिल्ली जा रहे 23 यात्रियों के जान पर बन बाई। वे स्पीड कम करने को कहते रहे मगर ड्राइवर नहीं माना और बस कालाढूंगी रोड पर बॉटनिकल गार्डन के पास अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चार को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


भवाली डिपो की बस शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस विजय सिंह चला रहा था। कालाढूंगी रोड पर वन विभाग के बॉटनिकल गार्डन के पास हादसा हो गया। हादसे में सोनाली (19), स्नेहा (16) पुत्री चंद्रशेखर निवासी डीएलएफ कालोनी साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और यूपी के ही मुरादाबाद निवासी चरख सिंह (37) पुत्र दरियाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया। घायलों ने बताया कि चालक बस को तेज गति से चला रहा था। यात्रियों ने उससे बस हल्की गति से चलाने को कहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। गनीमत रही कि बस रोड खाई में नहीं गिरी वरना न जाने क्या होता।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्राइवर की जिद से अटक गई 23 यात्रियों की सांसें

रोडवेज की बस तेज रफ्तार से भगाई तो पलट गई
तीन यात्री गंभीर रूप से घायल, बस में 23 यात्री सवार थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed