फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिता को पिटते देख छात्र ने पुलिस कर्मी को मारा थप्पड़

पिता को पिटते देख छात्र ने पुलिस कर्मी को मारा थप्पड़

Sat, 05 May 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पिता को पिटते देख छात्र ने पुलिस कर्मी को मारा थप्पड़
police fight
नैनीताल। पिता को पिटते देख इंटर के छात्र ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्र और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। नाबालिग होने के कारण छात्र को छोड़ दिया गया जबकि पिता का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मल्लीताल कोतवाली के पास बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने बाइक खड़ी करने का विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो गाली गलौज होने लगी। इसी बीच पुलिस कर्मी ने बाइक स्वामी को थप्पड़ मार दिया और बाइक स्वामी को मल्लीताल कोतवाली ले जाने लगा। इंटर में पढ़ने वाला बाइक स्वामी का बेटा भी साथ था। इसलिए बाइक स्वामी के बेटे ने भी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मी से मारपीट की सूचना पर तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पिता-पुत्र को मल्लीताल थाने में लाया गया। छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जाने लगी। इसी बीच पता चला कि छात्र नाबालिग है। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने हाथ पीछे खींच लिए। मल्लीताल पुलिस का कहना है कि बाइक स्वामी शराब के नशे में था। इसलिए 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। छात्र के नाबालिग होने के कारण सख्त हिदायत देकर बिना कार्रवाई छोड़ा गया है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बाइक स्वामी के साथ मारपीट की
छात्र को छोड़ा, पिता का पुलिस एक्ट में चालान किया गया

मुझे प्रकरण की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो मैं सच्चाई की जांच कराने के बाद कार्रवाई करूंगा।
- जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed