फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घर में आग लगी, सब कुछ जल गया

घर में आग लगी, सब कुछ जल गया

Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
घर में आग लगी, सब कुछ जल गया
शक्तिफार्म। अज्ञात कारणों से लगी आग से घर में रखा रसोई गैस सिलिंडर धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। आगजनी से नकदी, जेवर के साथ-साथ घर का अन्य सामान भी जल गया। घर में सो रहे दंपति और दो बच्चों ने बमुश्किल घर से निकल कर जान बचाई। आग पर काबू पाने की कोशिश में गृह स्वामी के भाई समेत चार मवेशी बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन


शक्तिफार्म की ग्रामसभा रुदपुर नंबर दो निवासी सुकुमार राय सोमवार रात पत्नी ममता राय और दो बच्चों के साथ घर में सो रहा था। रात करीब तीन बजे ममता उठी तो घर में आग लगी थी। पति और बच्चों को जगाकर वह किसी तरह घर से निकले। आग की चपेट में आकर घर में रखा रसोई गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग से गेहूं बेचकर रखे 40500 नकदी, सोने की तीन चेन, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच क्विंटल अनाज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में सुकुमार का भाई सुरेश राय बुरी तरह झुलस गया। चार मवेशी भी झुलस गए। झुलसे सुरेश को 108 आपातकालीन चिकित्सा सेवा से उपचार के लिए सितारगंज भेजा। अग्निकांड से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सक्सेना ने मौके पर पहुंच क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed