फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वनकर्मियों व कड़ी तस्करों में मुड़भेड़, तस्कर फरार

वनकर्मियों व कड़ी तस्करों में मुड़भेड़, तस्कर फरार

Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों व कड़ी तस्करों में मुड़भेड़, तस्कर फरार
कालाढूंगी (नैनीताल)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की बरहैनी रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्कर वनकर्मियों से हाथापाई और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वन कर्मियों ने एक आरा और खैर के दो गिल्टे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बरहैनी रेंज के डिप्टी रेंजर तपन सरकार, वनरक्षक मो. ताहिर, दीपक नेगी, प्रदीप कंबोज और वाचर नीरज रौतेला गश्त पर थे। इस दौरान वनकर्मियों को दक्षिणी बरहैनी बीट के एन वन क्षेत्र में लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी। वनकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो चार लोग खैर का पेड़ काट रहे थे। वनकर्मियों के अनुसार सभी लकड़ी तस्कर थापका नगला बाजपुर के थे। वन कर्मियों को देख वे हमलावर हो गए। तस्करों ने वनकर्मियों के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिलों में बैठकर फरार हो गए। मौके से बरामद एक आरा और कटे हुए खैर के दो गिल्टों को वनकर्मियों ने जब्त कर लिया। एसडीओ नवीन पंत का कहना है कि घटना की सूचना वनकर्मियों ने कालाढूंगी पुलिस को दी, परंतु पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन


हाथापाई और जान से मारने की धमकी कर भागे
एक आरा और खैर के दो गिल्टे बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed