फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगीना कालोनी में देह व्यापार पर रोक लगाने की मांग

नगीना कालोनी में देह व्यापार पर रोक लगाने की मांग

Wed, 04 Apr 2018 02:23 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
नगीना कालोनी में देह व्यापार पर रोक लगाने की मांग
नगीना कालोनी में देह व्यापार पर रोक लगाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
लालकुआं (नैनीताल)। जिस्म फरोशी के धंधे के खिलाफ मोर्चा खोलना नगीना कालोनी के लोगों को महंगा पड़ गया। आरोप है कि धंधे में शामिल कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से धावा बोल दिया। कालोनी के लोगों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों की धुनाई की। पुलिस ने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और 11 का चालान किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक नगीना कालोनी के लोगों ने एक अप्रैल को कालोनी के ही एक मकान से एक महिला को पुरुष के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ा था। उन्होंने महिला पर जिस्म फरोशी के धंधा करने का आरोप लगाया। धंधे के खात्मे को कालोनी वासी इकट्ठे हो गए। सोमवार की रात को उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ एक शिकायती पत्र तैयार किया। कालोनी वासी इस पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे थे। आरोप है कि धंधे में लिप्त महिला के गुर्गों ने हस्ताक्षर करवा रहे राजू, गामा प्रसाद, नंद किशोर, राजू फौजी पर लाठी-डंडों से धावा बोल दिया। अचानक हुए हमले में चारों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कालोनी वासियों पर हमले से लोग भड़क गए उन्होंने भी आरोपियों पर धावा बोल दिया। दोनों तरफ से चले लाठी डंडे में दूसरे गुट के नासिर समेत कई घायल हो गए। सभी को सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया। इधर मंगलवार की सुबह सात बजे फिर से दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें दो बाइकों समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


नगीना कालोनी में दो गुटों में चले लाठी-डंडे, छह घायल
पुलिस ने 11 का किया चालान, 18 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

तीन तहरीरों पर दर्ज हुए मुकदमे
कोतवाली पुलिस ने गामा प्रसाद की तहरीर पर नासिर, नाजिर, अमीर, अली, अबरार समेत एक महिला के खिलाफ दफा 147, 452, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे गुट की महिला की तहरीर पर राजू, फूल, गामा, राजू फौजी, सूरज के खिलाफ 147, 323, 506 में मुकदमा दर्ज हुआ। राजू की तहरीर पर अमीर, नाजिर, अली, अब्दुल, आरिफ, सोहेल समेत एक महिला के खिलाफ 147, 452, 323, 506, 427 में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथीखाना के युवकों ने भी किया बवाल
सूत्रों की मानें तो एक गुट ने हाथीखाना के युवकों को बुलाकर बवाल कटवाया। बवाल में दोनों गुटों के लोग घायल हुए जबकि इन युवकों को चोट तक नहीं आई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed