{"_id":"5ab3fddb4f1c1bbb758b718b","slug":"15217456266-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भाई के हत्यारोपी पूर्व लांसनायक को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग भाई के हत्यारोपी पूर्व लांसनायक को जेल भेजा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। दिव्यांग भाई को गोली मारकर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी पूर्व लांसनायक को बृहस्पतिवार को खटीमा कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की दो नाली बंदूक, 16 कारतूस और मृतक के कमरे से बरामद कारतूस का खोखा जब्त कर लिया। हत्यारोपी ने छोटे भाई की हत्या पर अफसोस जाहिर किया।
आरोपी ने कहा कि वह और उसकी पत्नी प्रेमलता उसकी सेवा करते थे। सुबह उसके खाना न खाने पर पूछने गया तो उसने चाकू मार दिया। इस पर तैश में आकर उसने छोटे भाई को गोली मार दी। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को 2007 में शस्त्र लाइसेंस जारी हुआ था। इसके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपी कल्याण दत्त कक्षा आठवीं तक पढ़ा है। वह फतेहगढ़ से 1988 में सेना में भर्ती हुआ था।
पुलिस ने किए मृतक की पत्नी के बयान दर्ज
सितारगंज। दिव्यांग मृतक दिनेश शर्मा की पत्नी किरन बृहस्पतिवार को अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। यहां एसआई बबीता गोस्वामी और विवेचक धीरज शर्मा ने उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
किरन ने अपने जेठ पर उसके पति के हिस्से के मकान को हड़पने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना के बाद इंश्योरेंस का 14 लाख रुपये मिला था। वह भी आरोपी ने ले लिया और उसे घर से निकाल दिया था। कहा कि हादसे के बाद डेढ़ साल तक वह पति के साथ रही। इसके बाद ससुरालियों से प्रताड़ित होकर गाजियाबाद मायके चली गई और वहां एक कंपनी में काम कर अपनी बेटी को पढ़ा लिखा रही है।