फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऋण देने के नाम पर फैक्ट्री प्रबंधक से सवा लाख की ठगी

ऋण देने के नाम पर फैक्ट्री प्रबंधक से सवा लाख की ठगी

Fri, 23 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऋण देने के नाम पर फैक्ट्री प्रबंधक से सवा लाख की ठगी
सितारगंज। सिडकुल की एक फैक्ट्री के प्रबंधक को मोबाइल फोन पर ठगी करने वाले तीन लोगों ने ठग लिया। प्रबंधक को जब बैंक से पता चला तो उन्होंने ठगी करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। बताया कि करीब सवा लाख रुपये ठगी की गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करम इंडस्ट्रीज के प्रबंधक धीरेंद्र वर्मा पुत्र सिद्धीनाथ वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि बीती तीन जनवरी को मोबाइल फोन पर एक युवक ने कॉल किया और ऋण दिलाने की बात कही। इसके लिए बीमा अनिवार्य बताया।
विज्ञापन


युवक की बात पर उन्होंने ऑनलाइन नेट बैंकिंग से 27 हजार 500 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद दो अन्य युवकों ने भी किसी न किसी नाम से उनसे तीन बार ऑनलाइन नेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर कराए। कुल मिलाकर करीब एक लाख 22 हजार 550 रुपये की ठगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ऋण के नाम पर ठगी की शंका होने पर बैंक से पता किया तो बैंक ने उक्त तीनों युवकों से कोई लेनादेना नहीं बताया। यह भी कहा कि उनकी बैंक इस तरह का ऋण नहीं देती है। उन्होंने तीनों युवकों के मोबाइल नंबर नाम बताते हुए नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed