{"_id":"5aa81f544f1c1b21578b4813","slug":"152096775024-4-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहैनी में मवैशियों से भरे 4 वाहन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरहैनी में मवैशियों से भरे 4 वाहन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में गो संरक्षण स्क्वायड टीम प्रभारी ओपी शर्मा ने टीम के साथ मंगलवार को हल्द्वानी स्टेट हाइवे बरहैनी क्षेत्र से पिकप (यूके 04/सीए1197), (यूके04सीए8067), (यूके04 ई 6930) और छोटा हाथी (यूके 04सीए 5464) को पकड़ लिया। इसके अलावा तस्कर कालाढूंगी निवासी सलीम, नाजिम, शमीम, सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। चार वाहनों में 10 भैंस और तीन कटरे भरे थे। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं। मवेशियों को नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र से यूपी के रामपुर में तस्कारी के लिए ले जाया जा रहा था। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को जब्त कर दिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। मवेशियों को कब्जे में लेकर गोशाला भेज दिया।