फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुरालियों पर किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुरालियों पर किया मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Mar 2018 02:21 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुरालियों पर किया मुकदमा दर्ज
crime
रामनगर (नैनीताल)। दिव्यांग विवाहिता ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालधनचौड़ क्षेत्र के ग्राम तुमड़ियाडाम निवासी जरनैल सिंह की पुत्री स्वर्ण कौर का विवाह 13 मार्च 2011 को थाना केलाखेड़ा बाजपुर के ग्राम रंपुराकाजी निवासी कुलवीर सिंह के साथ हुआ था। वह एक पैर से दिव्यांग है। बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति, सास जगीर कौर, ननद शांति कौर उसे दहेज में बोलेरो कार, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि सामान मांगते थे। इसके लिए मारपीट, गाली गलौज कर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न करते थे। पुलिस को बताने पर उसे, परिजनों को जान से मारने की धमकी भी देते थे। आरोप है कि उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना सात मार्च 2018 को दूसरा विवाह भी कर लिया। उसने थाना केलाखेड़ा, महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी, रुद्रपुर में भी सूचना दी लेकिन पति के दबाव पर शिकायत वापस लेनी पड़ी थी। इसलिए वह रविवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के आवास पहुंची और ससुरालियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोहनी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने पीड़ित महिला के पति, सास, ननद के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 494, 498ए आईपीसी, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed