{"_id":"5aa578e34f1c1b094a8b4b6d","slug":"15207940677519-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सीपीयू ने संभाली कमान 519 चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में सीपीयू ने संभाली कमान 519 चालान
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर नगर में रविवार को सीपीयू की दो यूनिट ने कमान संभाल ली। पहले दिन नगर के शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे क्रासिंग और मुंडिया तिराहे पर व्यापक रूप से अभियान चलाया। सीपीयू ने बिना हेलमेट के 161 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह, मीडिया कर्मी और जनप्रतिनिधि भी सीपीयू के निशाने पर आए। सीपीयू और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से 519 वाहनों का चालान कर करीब 60 हजार से अधिक अर्थदंड वसूला। इसके अलावा तीन वाहन जब्त कर दिए और एक का कोर्ट का चालान किया। सीपीयू के भय से दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट खरीदे। इस दौरान सीपीयू यूनिट ने ई रिक्शा चालकों को भी कड़ी हिदायत दी। कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि शहर में सप्ताह के दो दिन सीपीयू यूनिट तैनात रहेगी।