फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विधायक को चाबियां सौंपकर बोले, न्याय करो

विधायक को चाबियां सौंपकर बोले, न्याय करो

Wed, 07 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विधायक को चाबियां सौंपकर बोले, न्याय करो
खटीमा। नेपाल में भारतीय वाहन में तोड़फोड़ और वाहन चालक के साथ मारपीट से आक्रोशित वाहन स्वामियों, चालकों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि सीमा से लगे होने के कारण उनका नेपाल में आना-जाना रहता है। इस दौरान उनके द्वारा नेपाल की यातायात व्यवस्था का पूरा पालन किया जाता है।
विज्ञापन


तीन दर्जन से अधिक वाहन स्वामियों ने लोनिवि विश्रामगृह में विधायक पुष्कर सिंह धामी का घेराव किया। कहा कि दो मार्च को संतोष गुप्ता की इनोवा (यूपी24ते6111) नेपाल गई थी। नेपाल के कुछ लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर चालक सोनू की पिटाई कर दी। शिकायत करने पर नेपाल पुलिस ने उन्हें भगा दिया। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने मामले को अपने स्तर से बाहर का बताया।
विज्ञापन


वाहन स्वामियों ने ने विधायक से न्याय की मांग की। उन्होंने विधायक को 40 से अधिक वाहनों की चाबियां सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की। इस पर विधायक ने एसएसपी डा. सदानंद दाते से फोन पर संपर्क किया। एसएसपी ने समस्या के समाधान के लिए उच्च स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां मनोज बाधवा, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश भट्ट, राजेश गुप्ता, बलविंदर सिंह, वीरेंद्र चंद, शमशुद्दीन, राम कुमार, फकीर राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेपाल में हुई एक दुर्घटना में खटीमा के इनोवा चालक की मारपीट का मामला संज्ञान में है। अंतरराष्ट्रीय मामला होने की वजह से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। मामले में जिलाधिकारी कंचनपुर महेंद्र नगर नेपाल से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed