फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने मारपीट के मामले में किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मारपीट के मामले में किया मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट के मामले में किया मुकदमा दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पहले घर में घुसकर मारपीट गाली-गलौच और छेड़खानी करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को दबोचकर उन्हें कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम चैनपुरी निवासी हरीश राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि रविवार रात उसी के गांव में रहने वाले करीब 10 लोगों द्वारा घर में घुसकर वहां मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के साथ ही गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था। मामले में पुलिस द्वारा 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पुलिस ने सूरज उर्फ सुनील और मनोज बिष्ट निवासीगण ग्राम चैनपुरी को धारा 147, 148, 323, 354, 504, 506, 452 आईपीसी व एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed