{"_id":"5a931fb54f1c1bea028b4910","slug":"151959157115-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह के बाहर मारपीट में कई लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह समारोह के बाहर मारपीट में कई लोग घायल
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लॉक के बजूनियाहल्दू गांव में हुए विवाह समारोह के बाहर दो गुट भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बीचबचाव होने तक दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
बजूनियाहल्दू क्षेत्र के ग्राम कलियाजाला निवासी नीरज चंद्र आर्या ने रविवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि वह अपने दोस्त कर्नल सिंह, मोहन सिंह भंडारी के साथ विवाह समारोह के बाहर खड़े थे, तभी वहां पहुंचे पांच ग्रामीणों ने उसके प्रति जातिसूचक शब्द बोले। कारण पूछने पर उन्होंने धक्कामुक्की कर गालीगलौज की। इसी बीच कुछ लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार ले आए और हमला बोल दिया। इससे कर्नल सिंह, मोहन सिंह भंडारी घायल हो गए, जिन्हें गांव के ही कुछ लोगों ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। नीरज ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष के गोपाल दत्त पाठक, कमला पाठक ने भी पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि उनके परिवार की महिलाएं खेतों पर काम कर रही थी, इसी दौरान चार ग्रामीणों ने इन महिलाओं से छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर आरोपी झगड़ा करने लगे। दोनों तरफ से तहरीर मिलने पर कालाढूंगी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।