{"_id":"5a91bba04f1c1bd34b8baab7","slug":"151950041211-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घात लगाए बैठे बदमाशों ने कामगारों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घात लगाए बैठे बदमाशों ने कामगारों को लूटा
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। रुद्रपुर सिडकुल व शांतिपुरी से घर लौट रहे दो कामगारों से मार्ग के किनारे घात लगाए बैठे बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने एक कामगार से उसकी बाइक वह नोटों से भरा पर्स व दूसरे कामगार से 1100 की नकदी और मोबाइल लूट लिया। दोनों ने जंगल के अंदर भाग कर जान बचाई। सूचना पाकर लालकुआं, किच्छा व शक्तिफार्म की पुलिस मौके पर पहुंची।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे धौरा नजीमाबाद गांव निवासी सुरजन सिंह अपनी बाइक संख्या-यूए06-एजे 5157 से शांतिपुरी से काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में भूत नाला के पास घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने सुरजन की बाइक व रुपयों से भरा पर्स लूट लिया। सुरजन ने जंगल के अंदर भागकर अपनी जान बचाई।
इसके 10 मिनट बाद ही सिडकुल रुद्रपुर से घर लौट रहे तिलियापुर निवासी अविनाश पुत्र रामबदन से इन्हीं बदमाशों ने 1100 रुपये व एक मोबाइल लूट लिया। जंगल से निकलकर कामगारों ने कलकत्ता चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर सीओ हिमांशु शाह, किच्छा कोतवाल मोहन पांडे, लालकुआं थानाध्यक्ष रवि मेहता व चौकी शक्तिफार्म के उपनिरीक्षक शंकर रावत मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित कामगारों और घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों से जानकारियां जुटाई। सीओ ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।