{"_id":"5a8f2c364f1c1ba3378b5819","slug":"1519332624626-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से अवैध खनन पर जिला प्रशासन हुआ सख्त, छापेमारी में 26 हजार धनमिटर अवैध खनन की रिपोर्ट।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों से अवैध खनन पर जिला प्रशासन हुआ सख्त, छापेमारी में 26 हजार धनमिटर अवैध खनन की रिपोर्ट।
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। वन कर्मियों को खनन माफिया से मिली धमकी, पुलिस के मुकदमे दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस के साथ हुए समझौते का असर बृहस्पतिवार को दिखाई दिया। वन, प्रशासन, खान, पुलिस की संयुक्त टीम ने बिंदुखत्ता में ताबड़तोड़ छापामारी की। 26 स्थानों पर 28,202 घनमीटर आरबीएम की अवैध निकासी की रिपोर्ट तैयार हुई है। इन पर 1.67 करोड़ जुर्माना ठोका जाएगा। अब सभी खेत स्वामियों का चिन्हीकरण कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है
एसडीएम एपी वाजपेयी, उप निदेशक खनन राजपाल लेघा, तराई पूर्वी वन प्रभाग के एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने लालकुआं कोतवाली पुलिस के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बिंदुखत्ता में छापेमारी शुरू की। टीम ने संजयनगर, रावतनगर प्रथम, रावतनगर द्वितीय, कार रोड, खुरियाखत्ता, गौला नदी से सटे आरक्षित वन भूमि, खेतों में अवैध खनन की जांच की। दोपहर 12 से सायं चार बजे तक हुई छापामारी में टीम ने कुल 26 खेतों, खदानों, वन भूमि में अवैध खनन पकड़ा। इनमें कुल 28,202 घनमीटर उपखनिज की निकासी गई थी। इन पर पांच गुना से अधिक रॉयल्टी मिलाकर कुल 1.67 करोड़ का जुर्माना ठोका जाएगा। टीम अब सभी खेत मालिकों का चिन्हीकरण कर रही है। साथ ही सब पर जुर्माना का आगणन कर रही है।
वन, प्रशासन, खान, पुलिस ने की संयुक्त छापामारी
1.67 करोड़ का जुर्माना ठोंका