{"_id":"5a8c8bf64f1c1ba0268bb519","slug":"15191605255-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में थारी फर्जी डिग्री से बने प्रधानाचार्य, बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर में थारी फर्जी डिग्री से बने प्रधानाचार्य, बर्खास्त
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दूसरे के दस्तावेजों से शिक्षा विभाग में भर्ती जिला मुरादाबाद निवासी व्यक्ति थारी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बन गया। विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में उसके सभी अंकपत्र, प्रमाणपत्र गलत पाए गए। इसलिए विभाग ने आरोपी प्रधानाध्यापक को बर्खास्त कर दिया है। उसके खिलाफ पुलिस में प्राथमिक दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।
बीईओ निर्मला बोरा ने बताया कि रामकिशोर पुत्र मनोहर सिंह जिला मुरादाबाद यूपी के प्राथमिक विद्यालय डांढी महमूदपुर छजलैट में शिक्षा मित्र है। उसके दस्तावेज के आधार पर यूपी निवासी नरेश पुत्र स्वर्गीय झंडू सिंह शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती हुआ। पदोन्नति के बाद अब वह प्रधानाध्यापक बन गया था। आजकल उसकी तैनाती हल्दुआ क्षेत्र पीरूमदारा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय थारी में थी। किसी व्यक्ति ने उसकी नियुक्ति को अवैध बताया था। इसलिए एसआईटी ने आरोपी का रिकार्ड खंगाला तो पला चला कि थारी के प्रधानाध्यापक ने दूसरे व्यक्ति के शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र के सहारे शिक्षा विभाग में नियुक्ति पा ली थी। आरोप की पुष्टि होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोपालस्वरूप भारद्वाज ने नियुक्ति आदेश को निरस्त कर तत्काल प्रभाव से आरोपी को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने बीईओ को पत्र भेजकर नरेश के खिलाफ पुलिस में प्राथमिक दर्ज करवाने को कहा है। बीईओ बोरा ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी का पत्र मिल गया है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
नरेश से बने रामकिशोर, एसआईटी जांच में खुलासा
प्रधानाध्यापक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की तैयारी में विभाग