{"_id":"5a7cb7374f1c1b8e238b7773","slug":"151812302011-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप के सेल्समेन ने ग्राहक की बाइक में डाल दिया पेट्रोल की जगह डीजल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप के सेल्समेन ने ग्राहक की बाइक में डाल दिया पेट्रोल की जगह डीजल
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने गए थे लेकिन सेल्समैन ने डीजल भर दिया। इसका न तो बाइक स्वामी को पता न सेल्समैन को। बाइक स्वामी ने भी किक मारी और फुर्र से रफ्तार भर ली। जब कुछ दूरी पर ही बाइक अचानक बंद हो गई तो इस गड़बड़ी का पता चला। बाइक स्वामी ने पंप पर शिकायत की लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मामला थाने पहुंच गया।
पुलिस के मुताबिक हल्दूचौड़ निवासी माधवानंद अपनी बाइक संख्या यूए04 बी 0027 से मस्तान पेट्रोल पंप में तेल भरवाने पहुंचे। उनका आरोप है कि उन्होंने सेल्समैन से पेट्रोल डालने के लिए कहा लेकिन सेल्समैन ने पेट्रोल के बजाय डीजल भर दिया। उन्होंने भी इसका ध्यान नहीं दिया। तेल के रुपये दिए और बाइक पर किक मारी चल दिए। कुछ ही दूर जाकर बाइक बंद हो गई। उन्होंने बाइक को स्टार्ट करने की बहुत कोशिश की लेकिन दोबारा शुरू नहीं हुई। इस पर बाइक की टंकी खोलकर देखा तो डीजल भरा हुआ था। बाद में उन्होंने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को आप बीती सुनायी। इसके बाद व्यापारी ग्रामीण के साथ पंप में शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में बाइक स्वामी व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और पंप संचालक के खिलाफ तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरा दीवान सिंह बिष्ट, दिनेश लोहनी, महेश भट्ट मौजूद थे। इधर कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है।