फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार और ट्रक की भिडंत में एक कार सवार कर मौत

कार और ट्रक की भिडंत में एक कार सवार कर मौत

Fri, 09 Feb 2018 02:33 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
कार और ट्रक की भिडंत में एक कार सवार कर मौत
accident - फोटो : amar ujala
लालकुआं (नैनीताल)। ट्रक और कार की भिड़ंत में रुद्रपुर में तैनात आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधक की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सेंट्रो कार एचआर 55 बी 3111 बुधवार रात लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही थी कि सुभाषनगर बैरियर के पास सामने से आ रहे ट्रक एचआर 55 बी 8138 से इसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार आईसीआईसीआई बैंक रुद्रपुर के प्रबंधक विनय मिश्रा (40), आशुतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सेंचुरी पेपर मिल की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया। जहां रात करीब एक बजे चिकित्सकों ने विवेक खंड गोमतीनगर लखनऊ निवासी विनय को मृत घोषित कर दिया जबकि रुद्रपुर निवासी आशुतोष की हालत गंभीर बताई गई है। विनय की पत्नी और दो बच्चे लखनऊ में रहते हैं, जबकि आशुतोष के परिजन रुद्रपुर में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed