{"_id":"5a7622a44f1c1b86268b8176","slug":"15176917666115-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरूमदारा पुलिस ने पकड़ी हरियाणा ब्रांड की 115 पेंटियां अंग्रेजी शराब की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीरूमदारा पुलिस ने पकड़ी हरियाणा ब्रांड की 115 पेंटियां अंग्रेजी शराब की
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गइ श्ाराब
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा ब्रांड की 115 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा मिनी ट्रक पकड़ा है लेकिन वाहन चालक मौके से भाग गया। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने शनिवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता की। बताया कि पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस शुक्रवार रात हल्दुआ बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसका पता चलते ही रामनगर से काशीपुर की ओर जा मिनी ट्रक यूपी 53/बीटी 8204 आरके पुरम की ओर मुड़ गया। पुलिस ने इसका पीछा किया तो मिनी ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। तलाशी के दौरान इस ट्रक में गन्ने के नीचे दबी हरियाणा में बनी ऑफिसर्स च्वॉइस ब्रांड की 115 पेटी शराब बरामद हुई। शराब समेत इस वाहन को जब्त किया गया। बताया कि वाहन चालक की पहचान हो गई है। उसका नाम थाना धूमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल के ग्राम रिखाड़ बीरोंखाल निवासी संदीप उर्फ सर्किट बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी चालक पहले भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। इसके लिए एसपी सिटी श्रीवास्तव ने कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई राहुल राठी समेत उनकी टीम को बधाई दी।