फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन मौतों का आरोपी कार चालक गिरफ्तार

तीन मौतों का आरोपी कार चालक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
तीन मौतों का आरोपी कार चालक गिरफ्तार
हल्द्वानी। रामुपर रोड पर रुद्राक्षी बरातघर के सामने कार से तीन लोगों को कुचलने के आरोपी चालक प्रदीप लोशाली को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस उसके साथियों के नाम नहीं उगलवा सकी। चालक शराब पीने की बात से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया था। चूंकि वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था इसलिए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ धारा 304 का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही थी। शनिवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कत्था फैक्ट्री स्थित घर जा रहा था। पुलिस ने उसे घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन प्रदीप अपने रिश्तेदार की शादी से लौट रहा था। वह शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात से इनकार कर रहा है। उसने शराब नहीं पिया था। न तो उसे हादसा कैसे हुआ इस बारे में जानकारी है न ही साथियों के नाम बता रहा है। सिर में चोट लगने के कारण पुलिस उस पर सख्ती नहीं दिखा रही है। बता दें कि हादसे में बरातघर के गार्ड धर्मपाल, दुल्हन का ममेरा भाई बालावाला देहरादून निवासी आदर्श उर्फ अंशुल, मौसेरा भाई नैनीताल तल्लीताल निवासी आशीष की मौत हो गई थी। एक घायल देहरादून के बालावाला निवासी अनुज का एसटीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कार से तीन को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस साथियों के नाम नहीं उगलवा सकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed