{"_id":"5c116a41bdec2241cc618eef","slug":"151544645185-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ को जान से मारने की धमकी देने वालों पर हो कारवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीओ को जान से मारने की धमकी देने वालों पर हो कारवाही
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने ओखलकांडा ब्लॉक के वीडीओ बृजमोहन सिंह बिष्ट को धमकाने की कड़ी निंदा कर कार्रवाई की मांग की है।
ओखलकांडा ब्लॉक में तैनात वीडीओ बृजमोहन ने बुधवार को धारी तहसील की राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उनके कार्यालय में 13 दिसंबर से ऑडिट होना है। इसके लिए वह मंगलवार शाम मनरेगा जेई कार्यालय नरतोला में बकाया काम कर रहे थे। उसी दौरान कुछ सस्ता गल्ला विक्रेता अपने साथियों को लेकर उनके कार्यालय में आ पहुंचे। जहां उन्होंने उनके साथ अभद्रता कर सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ की। कहा कि अगर क्षेत्र में काम करना है तो उनकी मर्जी से करना होगा। नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। वीडीओ ने राजस्व पुलिस समेत सीडीओ, बीडीओ, वीडीओ एसोसिएशन को घटना की सूचना दे दी है। इस पर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री केएस सामंत ने बुधवार को जारी बयान में घटना की कड़ी निंदा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। हालांकि राजस्व पुलिस दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रही है।
वीडीओ को धमकाने वालों पर हो कार्रवाई
ओखलकांडा में तैनात वीडीओ को धमकाने का मामला
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने निंदा की