फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वाहन चोर गिरोह की पड़ताल को लेकर दिल्ली पुलिस फिर धमकी रानीखेत

वाहन चोर गिरोह की पड़ताल को लेकर दिल्ली पुलिस फिर धमकी रानीखेत

Wed, 28 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह की पड़ताल को लेकर दिल्ली पुलिस फिर धमकी रानीखेत
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के मामले की विवेचना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर रानीखेत में दस्तक दी है। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व अंतरर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। जिसमें दिल्ली सहित तमाम राज्यों से चुराई हुई चार लग्जरी कार सहित 24 स्कूटियां बरामद हुई थीं।
विज्ञापन


इस मामले में दो लोग जेल काट रहे हैं। दिल्ली पुलिस पूर्व में दो स्कूटियों को दिल्ली ले जा चुकी है। बीते सितंबर में पुलिस और एसओजी टीम ने बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह के मुख्य सदस्य यहां धोबी मोहल्ला निवासी अतिकुर्रहमान को सबसे पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से कई वाहन भी बरामद किए, उसकी निशानदेही पर एक और आरोपी को गनियाद्योली से गिरफ्तार किया गया। बाद में मुख्य सरगना को भी दिल्ली में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम रानीखेत पहुंची और मामले की गहनता से पड़ताल की गई। पूर्व में दिल्ली पुलिस यहां आकर दो स्कूटियों को अपने साथ ले गई, वहां उन्हें वाहन स्वामियों को सौंप चुकी है। इधर पुलिस का कहना है दिल्ली पुलिस चोरी किए गए वाहनों की विवेचना को लेकर यहां आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed