फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिकायत सीएम तक पहुंची तो अवैध निर्माण हुआ सील

शिकायत सीएम तक पहुंची तो अवैध निर्माण हुआ सील

Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शिकायत सीएम तक पहुंची तो अवैध निर्माण हुआ सील
हल्द्वानी। मटरगली स्थित व्यायामशाला में अवैध निर्माण की शिकायत करने पर जिले के अधिकारी मूलदर्शक बने रहे लेकिन मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत पहुंचने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए। एडीएम हरवीर सिंह ने 18 जून को अवैध निर्माण को सील कर दिया।
विज्ञापन

जनहित व्यायामशाला में अवैध निर्माण की शिकायत हीरानगर निवासी विपिन ग्रेवाल ने 24 मई को सिटी मजिस्ट्रेट से की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 29 मई को जिलाधिकारी नैनीताल को शिकायत भेजी। इसके बाद भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अंत में शिकायतकर्ता ने 30 मई को मंडलायुक्त नैनीताल और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेज दी। समाधान पोर्टल से शिकायत की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। 18 जून को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव हरबीर सिंह ने निर्माणाधीन स्थल को सील करा दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। व्यायामशाला की जमीन पर कई लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। व्यायामशाला समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस जमीन का उपयोग सिर्फ युवाओं को व्यायाम सिखाने के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। जमीन का व्यवसायिक इस्तेमाल अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed