फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेटी ने दर्ज कराया पिता के खिलाफ मुकदमा

बेटी ने दर्ज कराया पिता के खिलाफ मुकदमा

Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बेटी ने दर्ज कराया पिता के खिलाफ मुकदमा
हल्द्वानी। पिता की अश्लील हरकतों से तंग आकर एक युवती ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौजाजाली क्षेत्र का रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी बेटी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात में शराब पीने के बाद वह घर में अश्लीलता करता है। उसकी मां दूध बेचकर आजीविका चलाती है। पहले भी शिकायत करने पर पिता ने पुलिस के समक्ष अलग कमरा लेकर रहने का वादा किया लेकिन एक दिन मंडी में घूमने के बाद फिर घर चला गया। विरोध करने पर वह पत्नी या बेटी की बात नहीं मानता है। जांच के दौरान पड़ोसियों ने भी पुलिस से उसकी शिकायत की। बताया कि तीन बहनों में सिर्फ एक की शादी हुई है। आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने धारा 354 (क) के तहत मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया। मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया लेकिन अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed