फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   काठगोदाम डिपो से रोडवेज के चालक कर रहे हैं तेल चोरी

काठगोदाम डिपो से रोडवेज के चालक कर रहे हैं तेल चोरी

Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
काठगोदाम डिपो से रोडवेज के चालक कर रहे हैं तेल चोरी
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो की वॉल्वो बसों से डीजल चोरी हो रहा है। चोरी भी कोई और नहीं बल्कि बस संचालन वाले कर्मी ही कर रहे हैं। डीजल चोरी का एक वीडियो वायरल हुआ तो इसका खुलासा हुआ। इस प्रकरण में अब क्षेत्रीय प्रबंधक ने कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक बीके संत का भी कहना है कि इस मामले की जांच मुख्यालय स्तर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें काठगोदाम डिपो की वॉल्वो बस से हेल्पर और चालक डीजल निकाल रहे हैं। वॉल्वो बसों के चालक और सहायक अनुबंधित हैं। वीडियो में बस का नंबर यूके 07 पीए 1294 दिखाई दे रहा है। वीडियो के अनुसार कई वॉल्वो बसें काठगोदाम रेलवे स्टेशन की इस सड़क में खड़ी हैं। आरएम कुशी राम का कहना है कि वह खुद भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर खुला मामला, क्षेत्रीय प्रबंधक ने कमेटी बनाकर शुरू की जांच
प्रबंध निदेशक ने कहा, मुख्यालय स्तर से कराई जाएंगी जांच

बिना मिलीभगत के नहीं हो सकती चोरी
काठगोदाम रेलवे स्टेशन की सड़क किनारे खड़ी बसों से तेल निकाला जाता है। ये बसें यहां पूरे दिन खड़ी रहती है। बस जिन स्थानों में खड़ी रहती है। उस स्थान में कई जगह डीजल गिरा रहता है। वह काठगोदाम डिपो से दो मिनट की दूरी पर है और काठगोदाम पुलिस चौकी से मात्र पांच मिनट की दूरी पर है। काठगोदाम से दिल्ली आने-जाने में वाल्वो की बस में 120 से 125 लीटर डीजल लगता है। इन्हें डिपो से प्रतिदिन 150 से 180 लीटर तक दिया जा रहा है। चोरी का यह खेल यात्रियों की सुविधाओं में कटौती कर हो रहा है। बस में लगे एसी को अधिकतर समय बंद रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉल्वो बस से तेल चोरी का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर मुख्यालय स्तर से जांच कराई जाएगी। जांच में सत्यता पाए जाने पर इसकी वसूली वॉल्वो चला रही कंपनी से होगी।
-बीके संत एमडी परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed