फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लेफ्टिनेंट के मकान को खंगाल कर लाखों की चोरी

लेफ्टिनेंट के मकान को खंगाल कर लाखों की चोरी

Thu, 15 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट के मकान को खंगाल कर लाखों की चोरी
हल्द्वानी। चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए सोमवार की रात बड़ी वारदात कर दी। सेना में लेफ्टिनेंट योगेश तिवारी के रिवर वैली कालोनी कमलुआगांजा गौड़ में स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 15 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर समेत 45 हजार उड़ा ले गए। मकान में लेफ्टिनेंट के माता-पिता रहते हैं। वे मकान में ताला लगाकर नाती का पहला जन्म दिन मनाने देहरादून गए थे।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट योगेश तिवारी देहरादून में तैनात हैं। उनका परिवार उनके साथ रहता है। 13 मार्च को योगेश तिवारी के बेटे यश तिवारी का पहला बर्थ डे था। उनके पिता गोपाल दत्त तिवारी (सेवानिवृत्त एटीओ बीएसएनएल) और मां गीता तिवारी 10 मार्च को पोते के बर्थडे में शामिल होने के लिए देहरादून चले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसी एमसी तिवारी ने मकान के मेनगेट और अंदर के तालों को टूटा देखकर गोपाल दत्त तिवारी को सूचना दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लेफ्टिनेंट परिवार के साथ पहुंचे तो घर का हाल देख दंग रह गए। चोरों ने भूतल के पांच कमरों और प्रथम तल के दो कमरों की चार अलमारियों के ताले तोड़े थे। घर में रखे जेवर और नगदी गायब थी। मुखानी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। डाग स्क्वायड से जांच कराई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जेवर हुआ चोरी
सोने का एक हार
एक मंगलसूत्र
तीन चेन
छह अंगुठियां
एक जोड़ी झुमका
पांच इयर रिंग
एक नथ
छोटी रिंग
नाक के टॉप्स
आठ पायल

कोल्ड ड्रिंक्स पी और नमकीन भी खाई
चोरों ने बड़े इत्मीनान से अपना काम किया। घर में रखा फ्रिज भी खंगाला। उसमें रखी कोल्ड ड्रिंक्स पी और नमकीन भी खाई। नमकीन को कमरों में बिखेर भी गए।

पड़ोसी का मकान भी खंगाला मगर कुछ नहीं मिला
चोर पूरी योजना बनाकर आए थे। उन्हें पता था कि लेफ्टिनेंट के पड़ोसी केडी शर्मा का मकान भी बंद है इसलिए उन्होंने पहले वहां के ताले तोड़े लेकिन चोरों के हाथ नल की टोटियों के अलावा कुछ नहीं लगा। उनके घर की शॉल को लेफ्टिनेंट के घर छोड़ गए। शिक्षक केडी शर्मा परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे।


मजदूरों पर शक
लेफ्टिनेंट के परिवार के लोगों ने बताया कि कॉलोनी के इर्द गिर्द काफी मकान बन रहे हैं। यहां बाहर के मजदूर काम करने के लिए आए हैं। उनका शक है कि घटना में मजदूरों का हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed