फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला ने लगाई झील में छलांग

महिला ने लगाई झील में छलांग

Sat, 10 Feb 2018 01:57 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाई झील में छलांग
भीमताल (नैनीताल)। कैचुली देवी मंदिर से डांठ की तरफ जाने वाले मार्ग में शुक्रवार शाम एक महिला ने भीमताल झील में छलांग लगा दी। तमाम प्रयास के बावजूद महिला नहीं मिल सकी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्य ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कैचली देवी मंदिर के पास कुछ युवकों ने एक महिला को झील में कूदते देखा, जिस पर युवकों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, स्थानीय लोगों के झील में पहुंचने से पहले महिला डूब चुकी थी। पुलिस, स्थानीय युवकों बृजेश सिंह, देवेंद्र फर्त्याल, भुवन पलड़िया, समीर नायक ने झील में उतरकर महिला की तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी क्योंकि कई स्थानों पर झील की अधिकतम गहराई 18 मीटर तक है। शाम को अंधेरा बढ़ने पर पुलिस ने शनिवार को दोबारा तलाश करने की बात कही है। एसओ ने बताया झील किनारे से महिला का काले रंग का दुपट्टा, सेंडल, एक जोड़ी दस्ताने मिले हैं। दस्तानों के अंदर एक छल्ला मिला है, जिसमें प्रमोद-प्रगति 12 जून 2015 लिखा है। इसके दूसरी ओर प्रजेंट बाई गागरी फैमिली लिखा है। यह छल्ला किसी वैवाहिक कार्यक्रम का उपहार माना जा रहा है। इस दौरान सीओ आरएस नबियाल भी मौके पर मौजूद रहे और झील किनारे भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed