फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने सड़क दुर्घटना पर किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने सड़क दुर्घटना पर किया मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सड़क दुर्घटना पर किया मुकदमा दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। चार दिन पूर्व डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम उदयपुरी चोपड़ा निवासी तोहिरा ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 20 दिसंबर को उसका पुत्र दानिश (20) अपने चाचा की बाइक चलाकर घर आ रहा था। ग्राम शिवपुर बैलजुड़ी स्थित स्कूल के पास सड़क किनारे बाइक रोककर वह पेशाब करने लगा कि तभी कठियापुल की ओर से आ रहे डंपर यूके 04सीवी/1046 के अज्ञात चालक ने तेज, लापरवाही से वाहन चलाया और गलत दिशा में वाहन मोड़कर दानिश, बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उसका पुत्र दानिश घायल हो गया था, जिसे 108 के माध्यम से काशीपुर के निजी चिकित्सालय में अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान 21 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed