फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मृतका के पिता ने लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप

मृतका के पिता ने लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप

Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मृतका के पिता ने लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप
बाजपुर। जहर खाने से युवती की मौत के मामले में मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि एक युवक ने जहर देकर उसकी पुत्री की की है। बुधवार को कोतवाली में मृतका के पिता शराफत अली ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह गले में अंगोछा डालकर आत्महत्या कर लेंगे। इस पर कोतवाल ने तहरीर रिसीव कर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को मुंडिया कला निवासी 19 वर्षीय युवती की जहर खाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मुंडिया कला निवासी शराफत अली ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी युवक सहित 12 लोगों पर उसके घर में घुसकर मारपीट कर उसकी पुत्री को जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इधर, कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि मामला युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का बताया गया है। युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। मृतका के पिता की ओर से दी तहरीर पर जांच करने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, बुधवार शाम करीब सात बजे गमगीन माहौल में युवती को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed