फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फर्जी जमानती दी, आरोपी व जमानती फरार, मुकदमा दर्ज

फर्जी जमानती दी, आरोपी व जमानती फरार, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Dec 2017 02:20 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
फर्जी जमानती दी, आरोपी व जमानती फरार, मुकदमा दर्ज
hathkadi
नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी के आदेश पर कोर्ट रीडर ने तल्लीताल थाने में दो लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक जिला न्यायालय में गैंगेस्टर के आरोपी मो. सरफराज के खिलाफ वाद चल रहा है। जेल से उसकी रिहाई के लिए मेरठ यूपी निवासी सोमपाल, दलीप ने जमानत ली है। इसके लिए उन्होंने जमीन की खाता, खतौनी प्रस्तुत की थी लेकिन एक बार जमानत मिलने के बाद वाद की सुनवाई में जमानती या आरोपी न्यायालय में पेशी पर नहीं आ सके जबकि इसके लिए न्यायालय से उनके पते पर कई वारंट भेजे गए थे। इस पर अदालत ने इसका संज्ञान लिया। न्यायालय की ओर से जमानती की पड़ताल में उक्त पते पर संबंधित नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं मिला। राजस्व स्तर पर हुई जांच में भी इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एसओ प्रमोद पाठक, एसआई मनोज नयाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed