{"_id":"5a2af6cd4f1c1b86698c065c","slug":"15127652686-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं मे चार लोग घायल, तीन रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं मे चार लोग घायल, तीन रेफर
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। यहां हुई सड़क दुर्घटनाओं में शुक्रवार को चार लोग घायल हो गए, जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पाटकोट क्षेत्र के ग्राम गोरियादेव निवासी बालम सिंह पुत्र मोहन सिंह अपनी बाइक यूके 04 एल 0703 से मर्चूला अल्मोड़ा जा रहा था कि तभी सामने से आ रहे कैंटर से टकराकर वह बाइक सहित खाई में जा गिरा। दूसरी घटना में नयागांव चिल्किया निवासी मंजू पुत्री महेश चंद्र श्रीराम कॉलेज काशीपुर में पढ़ती है। शुक्रवार को मंजू अपने घर के पास ही बस से उतर रही थी, कि तभी चालक ने बस चला दी। इस कारण वह बस से गिर कर घायल हो गई। तीसरी घटना नानकमत्ता निवासी परविंदर सिंह 27 पुत्र हरवचन कोसी बैराज से गाने सुनते आ रहा था कि तभी बालाजी मंदिर के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चौथी घटना में ग्राम बैड़ाझाल निवासी मुन्नी देवी पत्नी गोपाल करनपुर की ओर पैदल जा रही थी कि तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। मुन्नी के अलावा सभी अन्य घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।