फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में मेट्रोपोल के एक हिस्से की पार्किग हटाई

नैनीताल में मेट्रोपोल के एक हिस्से की पार्किग हटाई

Fri, 24 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में मेट्रोपोल के एक हिस्से की पार्किग हटाई
नैनीताल। सरोवर नगरी के मेट्रोपोल पार्किंग के एक हिस्से में अनाधिकृत रूप से कुछ लोगों द्वारा पार्किंग संचालित किए जाने की शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को सीओ विजय थापा और नगरपालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस व पालिका की टीम ने इसे हटवाया। अब इस जगह पर पालिका द्वारा नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों को उठाने के लिए लाई जाने वाली दो क्रेनें व तीन कांपेक्टर खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीओ विजय थापा के मुताबिक मेट्रोपोल क्षेत्र में एक स्थान पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पार्किंग का संचालन किया जा रहा था। इसे बृहस्पतिवार को बंद करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर करीब 25 से 30 वाहन पार्क हो सकते हैं। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि जल्द ही पालिका द्वारा मंगाई गईं दो क्रेनें व तीन कांपेक्टर नैनीताल पहुंच जाएंगे, जिन्हें खड़ा करने के लिए जगह की आवश्यकता थी। इस स्थान पर उन्हें खड़ा किया जाएगा। इन क्रेनों के माध्यम से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठाया जाएगा। इस दौरान कोतवाल विपिन चंद्र पंत, उपनिरीक्षक भुवन चंद्र मासीवाल समेत पुलिस व पालिका की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed