{"_id":"59f246754f1c1baf678b7b64","slug":"1509050052940-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घर मे मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घर मे मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Fri, 27 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। हिम्मतपुर ब्लॉक में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई। पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी जोगेंद्र (40) पुत्र गोविंद बल्लभ बुधवार रात घर के बाहर सड़क किनारे घूम रहा था कि तभी अचानक वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
घायल होने पर राहगीरों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, वहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुछ साल पहले बीमारी से उसके बड़े भाई की भी मृत्यु हो गई थी। अब उसका सबसे छोटा एक ही भाई बचा है। जोगेंद्र मानसिक तनाव में बताया जाता था।
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के पास टैंपो की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला मोतीमहल निवासी मनीष कश्यप 19 पुत्र हरकरन कश्यप, वन परिसर निवासी गौरव 19 पुत्र डूंगर राम, हनुमानगढ़ी निवासी आशीष 18 पुत्र जुगल बृहस्पतिवार को बाइक से हल्दुआ से अपने घर रामनगर आ रहे थे कि तभी पीरूमदारा के पास उनकी बाइक टैंपो की चपेट में आ गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।