फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिना लाइफ जैकेट पहने सैलानी मिले तो नपेगा नाव चालक

बिना लाइफ जैकेट पहने सैलानी मिले तो नपेगा नाव चालक

Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
बिना लाइफ जैकेट पहने सैलानी मिले तो नपेगा नाव चालक
नैनीताल। नैनीझील में रविवार को नौकायन के दौरान चक्कर आने से डूबा नाव चालक मंगलवार को भी नहीं मिल सका। हालांकि एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम दिनभर नैनी झील में शव को खोजती रही। दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती और मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी विपिन चंद्र सती ने नाव चालकों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने नाव चालकों को सख्त हिदायत दी कि अगर बिना लाइफ जैकेट के नाव में कोई पर्यटक नौका विहार करते देखा गया तो संबंधित नाव चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नाव मालिक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, सचिव नैन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मो. यूसुफ, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह बोरा, मोहन राम, प्रमोद कुमार, गुलशन, नाथू राम, भीम सिंह लटवाल, प्रताप बोरा, हरीश बिष्ट, दीपक कुमार, जगदीश राम आदि नाव चालक मौजूद थे। एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि बुधवार को भी पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed