फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जंगलात की टीम ने जब्त् किया उप खनिज लदा टैक्टर।

जंगलात की टीम ने जब्त् किया उप खनिज लदा टैक्टर।

Sun, 17 Sep 2017 01:56 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
जंगलात की टीम ने जब्त् किया उप खनिज लदा टैक्टर।
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। तराई पूर्वी वन प्रभाग गोला रेंज के वन कर्मियों ने अवैध रूप से खनन सामग्री ला रही ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जब्त किया है। गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक खेत से अवैध खनन कर उप खनिज ट्रैक्टर ट्राली में लादकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वन कर्मियों के गश्ती दल ने हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को मय उपखनिज के कब्जे में लिया है। चालक मौका पाकर फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर डौली रेंज वन परिसर में खड़ा किया गया है। गश्ती दल में वन दरोगा कैलाश चंद्र, कपिल, धन सिंह अधिकारी, भुवन चंद तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed