फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाइयों को गोली मारने वाले दो भाई गिरफ्तार

भाइयों को गोली मारने वाले दो भाई गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
भाइयों को गोली मारने वाले दो भाई गिरफ्तार
नानकमत्ता। रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के पिता-पुत्र समेत पांच लोगों द्वारा दो सगे भाइयों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से एक अवैध बंदूक और कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। तीन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

बीती चार सितंबर को देवीपुर गांव में रास्ते में घर के आगे खड़े होने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के पिता व उसके चार बेटों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाई जसवंत व हरबंस सिंह पर फायरिंग कर दी थी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोला था। पुलिस ने घायलों की मां सिमरजीत कौर की तहरीर पर आरोपी सुरजीत सिंह व उनके बेटे सोना सिंह, हरबंस सिंह, विंदर सिंह, मक्खन के खिलाफ आईपीसी की 147, 148, 149, 323, 504 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

रविवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मुखबिर की सूचना पर नानक सागर बैराज पर घेराबंदी की और आरोपियों में से सोना व विंदर सिंह को धर दबोचा। साथ ही दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने घर में छिपाकर रखी 12 बोर की अवैध बंदूक व एक कारतूस का खोखा बरामद किया। एसओ कुमार ने बताया कि हथियार बरामद होने पर आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है। फरार आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed