फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आरक्षित वन क्षेत्र मे ड्रोन उड़ाने पर दिल्ली के पर्यटको से वसूला तीस हजार का जुर्माना

आरक्षित वन क्षेत्र मे ड्रोन उड़ाने पर दिल्ली के पर्यटको से वसूला तीस हजार का जुर्माना

Fri, 25 Aug 2017 01:25 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
आरक्षित वन क्षेत्र मे ड्रोन उड़ाने पर दिल्ली के पर्यटको से वसूला तीस हजार का जुर्माना
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली के पर्यटकों को रामनगर वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन से फोटोग्राफी करना महंगा पड़ गया। वन विभाग ने उनसे 30 हजार का जुर्माना वसूला। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भगवती प्रसाद पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभागीय टीम टेड़ा वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि दिल्ली के आठ पर्यटक ड्रोन से फोटोग्राफी कर रहे थे। वनकर्मियों ने पर्यटकों से इसका अनुमति पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा सके। इसलिए वनकर्मी जंगल में मौजूद रानीबाग दिल्ली निवासी पर्यटक अनुराग दीक्षित, लोकेश कुमार, राहुल यादव, प्रशांत सैनी, अमन सिंह, राहुल, समर पाल, शरद पार्थो को रेंज कार्यालय ले आए। जहां उनसे 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान टीम में किशोरी लाल, वीरेंद्र प्रसाद पांडेय, प्रमोद पंत, चमन लाल, सुंदर रावत, मनोज जोशी, प्रकाश चंद्र, आनंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed